महासमुंद: अन्तर्राजीय चेकपोस्ट रेहटीखोल के पास कार से 3 किलो 126 ग्राम सोने का बिस्किट व पत्ती ले जा रहा एक आरोपी पकड़ा गया
पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी के अनुसार थाना सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा उक्त सफलता अर्जित की गई है । सोने के बिस्किट व पत्ती के अलावा संबंधित कार को भी जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया है । सोने के बिस्किट व पत्ती की कीमत 2 करोड़ 6 हजार 400 रूपये है ।