महासमुंद: एसआई पद पर पदोन्नत हुए एएसआई को एसपी ने कार्यालय में लगाया स्टार
पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति आदेश पर, जिला पुलिस महासमुंद के थाना सांकरा में पदस्थ सहायक एएसआई दुलार सिंह यादव आज एसआई के पद पर पदोन्नत हुए। एसपी महासमुंद राजेश कुकरेजा के द्वारा, एएसपी आकाश राव गिरेपुंजे व डीएसपी यातायात घनेंद्र ध्रुव के मौजूदगी मे श्री यादव को स्टार लगाया गया व विभागीय पदोन्नति रस्म पूरी कर, एसआई के पद पर पदोन्नत होने पर बधाई व शुभकामनाये दी गई ।