मेरठ: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दरोगा के बेटे ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद, युवक को लगी गोली
Meerut, Meerut | Dec 17, 2024 मेरठ के कंकरखेड़ा में दरोगा के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो घरों के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। एक युवक के पैर में गोली लगी है। दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। जिस युवक के घर पर फायरिंग की गई, वह दो दिन पहले से ही जानलेवा हमले के मामले में जमानत पर आया है।