गाजीपुर के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने गाजीपुर में यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर कहा कि वन जिला वन यूनिवर्सिटी के तहत गाजीपुर में भी यूनिवर्सिटी खुलेगी। इसके अलावा उन्होंने पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह को खेल का संत बताया है। उन्होंने कहा कि मैथ और मंदिरों में संत तो होते ही हैं लेकिन खेल के क्षेत्र में जो इन्होंने काम किया है इस क्षेत्र के संत है।