पूरनपुर: सिकरहना में जर्जर सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से लगाई गुहार
पूरनपुर, तहसील क्षेत्र के गांव सिकरहना के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर जिलाधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक से शिकायत कर समस्या का समाधान की मांग की है। शुक्रवार दोपहर दो बजे ग्रामीणों का कहना है कि गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।