बिहार: दीपनगर के गोलापुर गांव में बंद घर से करीब ₹30 लाख का सामान चोरी
Bihar, Nalanda | Mar 29, 2026 दीपनगर थाना क्षेत्र के गोलापुर गांव में चोरों ने एक बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने रेलवे कर्मी के घर से करीब 1 लाख रुपये नगद सहित लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। पीड़िता अंजली कुमारी ने रविवार की दोपहर 1 बजे बताया कि वह किसी आवश्यक कार्य से अपने मायके गई हुई थीं, जब