बरेली: आचार संहिता लागू होने के बाद नगर निगम की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में हटाए बैनर व होर्डिंग
आचार संहिता लागू होते ही कोतवाली से होर्डिंग-बैनर हटाने का काम बरेली नगर निगम की टीम ने शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव घोषणा होते ही शनिवार शाम को ही कलक्ट्रेट, चौकी चौराहा, पटेल चौक और सर्किट हाउस चौराहे से अभियान की शुरुआत की। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही आचार संहिता लागू हो चुकी है।