अम्बाला: अंबाला की सीआईए 1 ने लेडीज थीफ गैंग को किया अरेस्ट
Ambala, Ambala | Mar 13, 2024 अंबाला CIA स्टाफ़ ने लाखों के माल पर हाथ साफ़ करने वाले लेडीज़ चोर गिरोह को गिरफ़्तार किया है , ये महिला चोर अंबाला शहर के निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल में घुसी और वहाँ से लिफ्ट में काम आने वाली ताँबे की तारों और पाइपों के लाखों रुपये के बंडल उठा के फ़रार हो गयीं । कंस्ट्रक्शन कंपनी को जब इस चोरी का पता चला तो उन्होंने अंबाला पुलिस को शिकायत सौंपी थी।