पिछोर: ग्राम लभेड़ा निवासी व्यक्ति के साथ दबंगों ने की गाली-गलौज व मारपीट, पिछोर थाने में रिपोर्ट दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम लभेड़ा निवासी फरियादी ने आज रविवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि मेरे साथ ग्राम की दबंग लोगों द्वारा गाली गलौज दी गई मैंने उनसे गाली देने से मना किया सोई मेरे साथ दबंगो ने मिलकर मारपीट कर दी। जिससे मुझे कई जगह शरीर में चोटे आई। फरियादी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई।