निघासन: निघासन–सिंगाही मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सरयू नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलटी गन्ने से भरी ट्रॉली, मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन–सिंगाही मार्ग पर मोटे बाबा स्थान के पास, सरयू नदी पुल के समीप आज शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गन्ने से भरी एक ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रॉली में लदा गन्ना सड़क किनारे बिखर गया।