रजौली। जोगियामारण पंचायत के हरैयाकोला गांव में हैंड इन हैंड इंडिया ने 'बाल मित्र ग्राम' कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार और प्रधानाध्यापक राम रतन प्रसाद मुख्य अतिथि रहे। सेविका रेखा कुमारी और आशा कार्यकर्ता रीना कुमारी भी उपस्थित थीं।