इंदौर: लसूडिया पुलिस ने 28 बदमाशों को गिरफ्तार किया, एक जिला बदर आरोपी को रासुका के तहत गिरफ्तार किया
Indore, Indore | Dec 29, 2024 इंदौर की लसुडिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के चाकूबाज, ड्रग पेडलर, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश और असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कुल 28 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही एक बदमाश आकाश पिता राजू लहरी जिला बदर के आदेश दिये गये थे, बदमाश आकाश के द्वारा दिये गये आदेश की अवहेलना करते हुये थाना क्षेत्र में घूमते हुये गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई की गई।