इंदौर: विजयनगर थाने में युवक ने मारपीट का मामला दर्ज कराया, फरियादी ने कुछ दिन पहले एक युवती के सिर पर बोतल मारी थी
Indore, Indore | Dec 29, 2024 इंदौर के विजयनगर थाने में एक युवक ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है। जिसमें यह युवक वही व्यक्ति है, जो कुछ दिन पहले एक युवती के सिर पर बोतल मारने के मामले का आरोपी भी था। पुलिस ने मारपीट के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें फरियादी युवक ने शिकायत में कहा कि कुछ दिन पहले उसे कुछ लोगों ने मारपीट का शिकार बनाया।