विदिशा नगर: साल के आखिरी दिन विदिशा को मिली सौगात, यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का हाल्ट शुरू, यात्रियों का हुआ स्वागत
विदिशा के सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा विधायक मुकेश टंडन के प्रयासों से रेलवे स्टेशन विदिशा पर बुधवार शाम 8 बजे नई सौगात विदिशा रहवासियों को मिली। यहां यशवंतपुर नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस विदिशा हाल्ट बुधवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन भी रेलवे स्टेशन पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने रेल चालक और यात्रियो का किया स्वागत।