पीथमपुर: पीथमपुर में थाने का नया भवन पांच महीने पहले बनकर तैयार, अब तक लोकार्पण नहीं
पीथमपुर में थाने का नया भवन लगभग पांच महीने पहले बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसका लोकार्पण नहीं हुआ है। इसके चलते थाना अपने जर्जर पुराने भवन से ही संचालित हो रहा है, जहां पुलिसकर्मियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।