बीसलपुर: बीसलपुर हाईवे पर चार दिन पूर्व हुए लूटकांड के खुलासे के लिए लगाई गई पुलिस की चार टीम
चार दिन पूर्व पीलीभीत मार्ग स्थित ड्रीम सिटी के पास मनोज पटाखे वाले की दुकान की सीढ़ियों पर अपने परिवार के साथ बैठी एक महिला का बाइक सवार दो युवक सोने का मांग टीका लूट कर भाग गए थे इस मामले में पुलिस ने कड़े कदम उठाते हुए सीसीटीवी कैमरे की मदद से आसपास के अपराधियों को उठाना शुरू कर दिया है एसओजी टीम भी तलाश में लगी हुई है ।