कटोरिया थाना एवं आनंदपुर थाना सीमा क्षेत्र स्थित करिंगवा नदी पुल के पास शुक्रवार एवं शनिवार की दरमियानी रात को तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हालांकि इस दुर्घटना में चालक बाल बाल बच गये। उक्त ट्रक कटोरिया से भैरोगंज की ओर जा रही थी।