धार: धार मंडी में रही भारी भीड़, सोयाबीन की आवक में आई तेजी
Dhar, Dhar | Nov 21, 2025 धार मंडी में रही भारी भीड़, सोयाबीन की आवक में तेजी।धार कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को सोयाबीन की जबरदस्त आवक देखने को मिली। सुबह से किसानों की ट्रॉलियां लगातार मंडी पहुंचती रहीं और शाम तक मंडी परिसर पूरी तरह भरा रहा। शाम 7:00 बजे तक सोयाबीन की कुल 9,121 बोरी की आवक दर्ज की गई। सोयाबीन का न्यूनतम भाव 1,000 रुपये, जबकि अधिकतम भाव 5,300 रुपये प्रति क्विंटल रहा।