जिले की हरसिद्धि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिंगहा उज्जैन लोहियार निवासी जगन्नाथ पासवान के पुत्र अजय पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जानकारी सोमवार की शाम 4 बजे दी गई।