लापुंग क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ठंड बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेकर ठंड से बचाव करते नजर आ रहे हैं।