तारापुर स्थित अनुमंडल सभागार में असरगंज प्रखंड प्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई. पर्यवेक्षक अपर समाहर्ता मनोज कुमार की मौजूदगी में यह निर्वाचन संपन्न हुआ. जहां नूतन कुमारी निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित घोषित की गई. निर्वाचन की औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाचित पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने प्रमुख नूतन कुमारी को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा।