कंझावला: कंझावला में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम का माहौल
लोकेशन : कंझावला कंझावला थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे है। एक के बाद एक सिलसिले वार तरीके से होती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। कंझावला थाना इलाके में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। जहाँ एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक रोहिणी सेक्टर 22 स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में गोली लगने से घायल हुए युवक के भर्ती होने की सूचना मिली। सूचना मिलते कंझावला थाना पुलिस अस्पताल पहुँची। तो पता चला कि घायल को मृत घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।