अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के गाँव ताहरपुर के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगो को बेदर्दी से रौंद दिया।हादसे में बाइक पर सवार ससुर-दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनो के ही पैर टूट गए।घायलों को ग्राम प्रधान के द्वारा अपनी निजी कार से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।