संदेश: संदेश विधानसभा से जन सुराज पार्टी की महिला नेत्री सोनिया सिंह ने विकास के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में ठोकी ताल
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच संदेश विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की महिला नेत्री सोनिया सिंह ने चुनावी ताल ठोक दी है। उन्होंने रविवार को एक स्थानीय होटल में प्रेस वार्ता कर अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा की।सोनिया सिंह ने कहा कि संदेश विधानसभा आज भी विकास से कोसों दूर है। अब तक कई विधायक बने विकास नहीं हुआ है