पांचाल घाट गंगा तट पर शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर फर्रुखाबाद कन्नौज मैनपुरी शाहजहांपुर फिरोजाबाद सहित कई जनपदों के 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने शाम तक आस्था की डुबकी लगाई। शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे पब्लिक एप की टीम जब घाट पर पहुंची तो वहां पर वॉच टावर से लेकर गंगा घाट तक पुलिसकर्मी दूरबीन से लैस दिखे।नाव पर लाउड हेलर के साथ पुलिस मुस्तैद रही।