स्टेशन रोड गुरूद्वारा के सामने महासमुन्द में आरोपी प्रवीण साव और मनोज डांडेकर को 40 पैकेट नशीली टेबलेट के साथ थाना सिटी कोतवाली महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई में जुट गई है।