गाज़ीपुर: चांदपुर टोल प्लाजा पर भीषण सड़क दुर्घटना, एम्बुलेंस के सहचालक की मौके पर हुई मौत, घटना का वीडियो आया सामने
गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर टोल प्लाजा पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 340 पर तेज रफ्तार सफारी ने पीछे से एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस में सवार इमरान खान निवासी नांगलोई, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे का लाइव वीडियो सामने आ गया है ।