बरेली: “परीक्षा पे चर्चा” का लाइव प्रसारण, पीएम मोदी ने छात्रों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा को उत्सव बनाने का दिया मंत्र
परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “परीक्षा पे चर्चा” के नौवें संस्करण में वर्चुअल संवाद किया। बरेली जिले के सभी स्कूलों में इसका लाइव वेब प्रसारण हुआ। जिले से 1,98,267 छात्रों ने पंजीकरण कराया। पीएम ने तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने, आत्मविश्वास बढ़ाने, स्किल व अंकों में संतुलन और विकसित भारत का सपना देखने की प्रेरणा दी।