अमरोहा: अमरोहा शहर में नगर पालिका टीम के साथ ड्यूटी लगने से बौखलाए सब इंस्पेक्टर ने कर्मचारियों के साथ की अभद्रता, हंगामा
Amroha, Amroha | Dec 23, 2025 मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अमरोहा नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अमरोहा नगर कोतवाली में तैनात टीपी नगर चौकी इंचार्ज की ड्यूटी भी लगाई गई थी। आरोप है कि अतिक्रमण हटवाने के दौरान चौकी इंचार्ज ने कार्रवाई में सहयोग करने के बजाय नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी।