बक्सर: हत्या के प्रयास के मामले में बक्सर कोर्ट ने 3 अभियुक्तों को 10 साल की सजा सुनाई, दिनदहाड़े चाकू से किया था हमला
Buxar, Buxar | Oct 5, 2024 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 11 रघुवीर प्रसाद की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन अभियुक्तों को 10 –10 वर्षों के सश्रम कारावास की सजा सुनाई, न्यायालय ने अभियुक्तों पर अलग-अलग दफाओं में जुर्माना भी लगाया है जिसे नहीं देने पर अतिरिक्त समय जेल में गुजारने होंगे. इस आशय की जानकारी अपर लोक अभियोजक शेषनाथ सिंह ने दी.