ग्यारसपुर के खेराधाम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रुद्र यज्ञ का श्रद्धा एवं उल्लास के साथ रविवार शाम 6 बजे उसका समापन हुआ। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धर्मलाभ प्राप्त किया। समापन अवसर पर हवन-पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।