मिर्ज़ापुर: गिरधर के चौराहा के पास दुल्हन की विदाई कराकर जा रही कार ने बाइक सवार सिपाही को मारी टक्कर, मारपीट में सिपाही का सिर फूटा
शहर कोतवाली क्षेत्र के गिरधर के चौराहा के पास दुल्हन की विदाई कराकर जा रहे कार ने बाईक सवार सिपाही को टक्कर मार दिया। इसके बाद कार सवार और बाइक सवार में नोंकझोंक के बाद मारपीट शुरु हो गई। कार में सवार युवकों ने मिलकर सिपाही को मारपीट कर घायल कर दिया। सिपाही के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा। घायल सिपाही ने बताया कि वह जौनपुर में पुलिस ऑफिस में तैनात है।