बड़ा मलेहरा: कुटौरा ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचारियों पर कब होगी प्रशासनिक कार्यवाही कांग्रेस नेत्री ने उठाये सवाल...
कांग्रेस पार्टी की कार्यवाह जिला अध्यक्ष दीप्ति पांडेय ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी ग्राम पंचायत कुटौरा के सचिव अखिलेश जैन एवं रोजगार सहायक तथा सरपंच पर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये विभिन्न निर्माण कार्यों का भुगतान किसी पंजीकृत फर्म को नहीं बल्कि व्यक्ति विशेष के खाते में किया जा रहा है।