चूरू: कांग्रेस ने वीरगति स्मारक तक निकाली जन जागरण रैली, अरावली बचाने का आव्हान और मनरेगा में बदलाव का किया विरोध
Churu, Churu | Dec 27, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस से शनिवार को कांग्रेस द्वारा जन जागरण रैली निकाली गई इसमें अरावली पर्वतमाला को बचाने का आह्वान किया गया तथा मनरेगा में किए गए बदलाव का विरोध करते हुए नारेबाजी की गई। चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में यह पदयात्रा निकाली गई।