पडरौना: पड़रौना में फूलन देवी जयंती पर सांसद ने कहा- सपा ने शोषितों को दी पहचान, BJP ने निषाद समाज को आरक्षण के नाम पर ठगा
पडरौना नगर में समाजवादी पार्टी की ओर से दस्यु सुंदरी और पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद रामभुआल निषाद ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के नाम पर निषाद समाज को केवल छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बिंद,मल्लाह, केवट,चौहान जैसी अति पिछड़ी जातियों को राजनीतिक अवसर देने का श्रेय मुलायम सिंह का है