पत्थलगांव: पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में हाथियों का कहर, दो घरों को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीण दहशत में
जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र में बीते एक माह से हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की देर रात शेखरपुर और डूमरबहार गांव में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों ने शेखरपुर निवासी कुंदराम पिता नानसाय और डूमरबहार निवासी पूसवती रामसाय के घरों को तोड़ दिया और घरों में रखा अनाज चट कर गए। घटना के समय घर में सो रहे लोगों ने किसी तर