रायबरेली: जगतपुर थाने की पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले 6 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,एसपी ने घटना का किया खुलासा
जगतपुर थाने की पुलिस ने,थानाक्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले,6 वांछित अभियुक्तों को,थानाक्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को एसपी अभिषेक अग्रवाल ने कार्यालय के किरण हाल में,खुलासा करते हुए बताया कि, सभी आरोपियों पर,अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।व अग्रिम विधि कार्यवाई की जा रही है।लूटा गया माल भी बरामद हुआ है।