मैकलुस्कीगंज में इस वर्ष ठंड ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। दिसंबर की शुरुआत में ही पारा तेजी से नीचे लुढ़क रहा है और सुबह की पहली किरणों के साथ ठिठुरन महसूस की जा रही है। मैकलुस्कीगंज एवं आसपास के गांवों में खेत खलिहानों में रखे पुआल पर ओस की बूंदें मोतियों की तरह जमने लगी हैं, जो सामान्यतः दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दिखाई देती थीं। रविवार को न्यूनतम...