लोहरदगा: लोहरदगा से श्रद्धालुओं का जत्था जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में 1200 फीट गुफा में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर टांगीनाथ पहुंचा
श्रावण माह के पावन अवसर पर हिंदूवादी संगठन लोहरदगा जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में बुधवार सुबह 8 बजे पावरगंज चौक से श्रद्धालुओं का विशाल जत्था बसों से गढ़गांव की 1200 फीट ऊंची प्राचीन गुफा में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और गुमला जिले के प्रसिद्ध टांगीनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। महिला, पुरुष और बच्चों समेत लगभग 250 श्रद्धालु इस दिव्य यात्रा में शामिल हुए।