टिब्बी: टिब्बी के श्योदानपुरा गांव निवासी 'ब्लड मैन ऑफ इंडिया' अमर सिंह को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया जाएगा
क्षेत्र के श्योदानपुरा गांव के अमर सिंह नायक को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 'ब्लड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी (डेलावेयर स्टेट, यूएसए) ने सामाजिक कार्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान देने की घोषणा की है। यह समारोह 11 अक्टूबर 2025 को पुदुचेरी में आयोजित होगा।