प्रयागराज: मुंडेरा में तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, कार सवार लोग बाल-बाल बचे
मामला प्रयागराज के धूमनगण थाना अंतर्गत मुंडेरा का है, जहां पर शनिवार रविवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 के आसपास अनियंत्रित होकर एक कर बिजली के पोल से टकरा गई, जिसका वीडियो आज रविवार को करीब सुबह 10:00 बजे सामने आया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है,लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।