कांगड़ा: DR RPMC टांडा के डॉ. बालचंद्र ने किया BAS का आविष्कार, न बार-बार ब्लड सैंपल की जरूरत, न रिपोर्ट के लिए घंटों का इंतजार
Kangra, Kangra | Sep 14, 2025 रविवार 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार कांगडा में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा डाक्टर बाल चंद्र ने एक ब्लड एनालिसिस सिस्टम (बीएएस) का आविष्कार किया है। यह उपकरण आईसीयू में भर्ती गंभीर रोगियों के लिए पल-पल की जानकारी देगा जिससे तत्काल उपचार में मदद मिलेगी। बीएएस बिना खून निकाले रक्त में मौजूद तत्वों को नियंत्रित कर सकता है।