महाशिवरात्रि के मौके पर 15 फरवरी को शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शिव बारात व शोभा निकाली जायेगी। इसकी तैयारियां यहां तकरीबन पूरी कर ली गयी है।मंदिर के पुजारी मनोज दास शर्मा ने शनिवार की दोपहर करीब दो बजे बताया कि प्रात: साढ़े पांच बजे से पूजा अर्चना के बाद मंदिर का पट आम श्रद्धालुओ के लिए खोल दिया जायेगा।