गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने और खरीदने वाले 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 14 मोबाइल की जब्त
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने मोबाइल फोन छीनैती की घटना कारित करने वाले दीपक उर्फ नौनू और बोबी अग्रवाल नाम के 2 शातिर अभियुक्तों व गिरफ्तार अभियुक्तों से छीने हुए मोबाइल फोन को खरीदने वाले सोनू नाम के 1 अन्य अभियुक्त को कोयल एंकलेव मेट्रो प्रोजेक्ट वाली बिल्डिंग के सामने से शनिवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया।