मुरैना नगर: रोटरी मेडिकल मिशन के लिए परेड ग्राउंड में विशाल पंडाल लगाया जा रहा है, रोड और लाइट की मरम्मत जारी है।
मुरैना शहर में रोटरी मेडिकल राहत -2 के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर 26 मार्च से लगाया जा रहा है।इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर तीन विशाल पाण्डाल लगाया जा रहे है,जिसमें मरीजों के बैठने, उनके परीक्षण करने से लेकर चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कक्ष आदि की व्यवस्था की जा रही है।इसके साथ ही VIP रोड और स्ट्रीट लाइट की भी मरम्मत की जा रही है।