चूरू: बीनासर के सरकारी स्कूल में 20 वर्षीय युवक ने खेजड़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Churu, Churu | Jan 8, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव बीनासर के सरकारी स्कूल में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।