लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में होली दहन से लौट रहे ग्राम प्रधान सरोज कुमार गुप्ता पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। प्रधान के मुताबिक 2 मार्च की रात करीब 10 बजे गांव के शैलेन्द्र पुत्र रमेश ने रास्ते में उन पर हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचे प्रधान के अनुसार आरोपी वहां भी पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू