गढ़वा: गढ़वा में 700 बोरा खाद जब्त, उपायुक्त ने कहा- खाद की कालाबाज़ारी और अवैध भंडारण पर होगी सख्त कार्रवाई
Garhwa, Garhwa | Aug 29, 2025 गढ़वा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सजगता एवं तत्परता से खाद के अवैध परिवहन का भंड़ाफोड़ हुआ है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई में बीती रात करीब 700 बोरा यूरिया खाद से लदा एक ट्रक जब्त किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर चिनियाँ थाना पुलिस और प्रशासनिक दल द्वारा संयुक्त रूप से की गई। विदित हो कि दिनांक 27 अगस्त 2025 की रात्रि लगभग 10:30 बजे चिनियाँ था