खजुरी में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खजुरी ग्राम में गौसेवा की प्रेरणादायी तस्वीर सामने आई। श्री नन्द गौपाल गौशाला सेवा समिति के युवाओं ने सुबह से ही घर-घर और दुकान-दुकान जाकर गौमाता के लिए सहयोग एकत्र किया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से चारा, पानी और गौसेवा के लिए अपील की गई, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला। ग्रामीणों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर दान