लाडपुरा: मंडाना इलाके में चरागाह भूमि पर हो रहे अवैध खनन का ग्रामीणों ने किया विरोध, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन
Ladpura, Kota | Feb 11, 2026 मंडाना क्षेत्र के ग्राम फाटाखेड़ा के लोगों ने उप तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार रेखराज स्वामी को फाटाखेड़ा की चारागाह भूमि पर हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 10 बजे आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम फाटाखेडा की चारागाह में कुछ दिनों से अवैध खनन चल रहा है रात को ट्रेक्टर ट्राली चलते हैं और अवैध खनन करते हैं